'स्ट्राइकर' ने विद्या-सिद्धार्थ को दोस्त बनाया

सिद्धार्थ के साथ के बारे में विद्या कहती हैं कि "हम दोनों के बीच दोस्ताना संबंध हैं और हम एक दूसरे के साथ काफी सहज रहते हैं और अपनी आने वाली फिल्म "स्ट्राइकर" के सेट पर बहुत मौज-मस्ती करते हैं। विद्या ने कहा "सेट पर मैं सिद्धार्थ के साथ 98 फीसदी समय बिता रही हूं और मैं यह अवश्य कह सकती हूं कि वह अच्छे अभिनेता हैं। वह काफी मददगार हैं और उनके साथ काम करने में मजा आता है। वह स्वार्थी नहीं हैं और फिल्म के दृश्यों में हमेशा मेरी मदद करते हैं।"
फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में विद्या बताती हैं "इस फिल्म में मेरे किरदार का नाम देवी साराह है। वह कॉलेज जाने वाली सीधी साधी महाराष्ट्र की लड़की है। आप उसे हमेशा किताबों से चिपका पाएंगे क्योंकि उसे विश्वास है कि वह पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन परिश्रम कर अपने परिवार की स्थिति सुधार सकती है। "


Click it and Unblock the Notifications