झूठ है कि मैं सिद्धार्थ के दिये गिफ्ट पर जिंदा हूं: पादुकोण
एक बार फिर से अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या की लवस्टोरी के चर्चे जौरों पर हैं जिस पर गुस्सायी दीपिका ने कहा है कि मैं उन लोगों की बातों से दुखी हूं जिन्होंने मेरे बारे में कहा है कि मैं सिद्धार्थ माल्या के दिये गिफ्ट पर जिंदा हूं और मुंबई वाला घर मुझे सिद्धार्थ ने दिया है। यह घर मैंने अपनी कमाई से खरीदा है। मेरी यह कमाई मेरे रात दिन के मेहनत की है।
मेरे काम करने से पहले भी हमारे घर की माली हालत अच्छी थी इसलिए यह कहना कि अगर मैं कमाऊं ना तो मेरा घर नहीं चलेगा यह बकवास है। मैं और सिद्धार्थ बढिया दोस्त हैं इसका मतलब यह नहीं कि मैं, सिद्धार्थ पर निर्भर हूं।गौरतलब पिछले दिनों यह खबर आयी थी कि मुंबई में दीपिका ने जो घर खरीदा है वो असल में सिद्धार्थ माल्या का गिफ्ट है जो उन्होंने अपनी तथाकथित प्रेमिका दीपिका पादुकोण को गिफ्ट किया है। जिसको सुनने के बाद दीपिका का गुस्सा बरपा है।


Click it and Unblock the Notifications
