#Shock: सलमान की पार्टी में होते होते बचा तमाशा...Ex पत्नी को देख कर भागे ये स्टार
सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा ने उनकी जन्मदिन की पार्टी में तमाशा होते होते बचा लिया। वजह थी उनके पूर्व पति, पुलकित सम्राट का पार्टी में होना।
सलमान खान का जन्मदिन हर साल बॉलीवुड का सालाना जश्न होता है ये तो सबको पता है। और हर साल इस जश्न में कोई ना कोई तमाशा ज़रूर होता है ये भी सबको पता है। इस साल दो तीन खबरें पहले ही आ चुकी है। एक तो सुशांत सिंह राजपूत की कियारा आडवाणी को ज़बर्दस्ती किस करती तस्वीरें वायरल थीं।
वहीं दूसरी तरफ एक एक्ट्रेस को एक हीरो ने डांस करते ऐसा गिराया कि वो बेचारी अपने कपड़े तक नहीं संभाल पाईं। बहरहाल, सबसे बड़ा तमाशा था सलमान की बहन श्वेता रोहिरा और उनके पूर्व पति पुलकित सम्राट से जुड़ा हुआ।

हुआ यूं कि सलमान खान ने अपनी पार्टी केवल 200 - 300 मेहमान बुलाए थे लेकिन पार्टी में पहुंचे थे करीब 3000 मेहमान। अब श्वेता रोहिरा जब पार्टी में पहुंची तो लोग दबी ज़ुबान में बातें करने लगे। लोग यहां तक कह रहे थे कि 'तेरा वो इधर आया है'। पहले तो श्वेता को यकीन ही नहीं हुआ कि सब सच कह रहे हैं।
लेकिन यही सच था। पुलकित सम्राट सलमान खान की पार्टी में मौजूद थे। अब उन्हें किसने बुलाया था पता नहीं पर श्नेता को देखते ही पुलकित ने वहां से निकलने में ही अपनी भलाई समझी। हालांकि पिछले साल खबरें थीं कि सलमान खान ने ज़बर्दस्ती कराया था ये ब्रेकअप!
गौरतलब है कि पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा ने पिछले साल तलाक ले लिया। उनकी शादी को केवल 11 महीने हुए थे और इस तलाक का कारण यामी गौतम को माना गया। खबरें यहां तक थीं कि श्वेता ने पुलकित को रंगे हाथों पकड़ा था।
जानिए यामी - श्वेता और पुलकित के बीच की सारी कहानी -


Click it and Unblock the Notifications