शाहरुख को मात देंगी श्वेता भारद्वाज!

जिस तरह शाहरूख लगातार पर्दे पर काम करते है उस तरह श्वेता भी लगातार काम करने की शाहरुख की ऊर्जा को पछाड़ सकती हैं।
एक बातचीत में श्वेता ने कहा कि हर कोई शाहरुख की काम करने की ऊर्जा की बात करता है लेकिन उन्हें विश्वास है कि पर्दे पर वे उन्हें टक्कर दे सकती हैं।
श्वेता ने बॉलीवुड फिल्मों के अलावा तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। 'मिशन इस्तांबुल' उनकी पहली फिल्म थी, लेकिन इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद नहीं किया था।
श्वेता ने कहा, "मुझे मालूम है कि मिशन इस्तांबुल को लोगों ने अधिक पसंद नहीं किया लेकिन इसका मतलब नहीं है कि यह फिल्म अच्छी नहीं थी। यह संभव है कि दर्शकों को फिल्म समझ में नहीं आई होगी। मुझे इस बात की खुशी है कि इस फिल्म के जरिए मुझे पहचान मिली।"
बालीवुड मिशन इस्तांबुल शाहरूख खान श्वेता भारद्धाज bollywood mission istaanbul shah rukh khan shweta bhardwaj


Click it and Unblock the Notifications