मानव पर फिर से मोहित हुईं सुष्मिता सेन
बॉलीवुड की एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहा करती हैं। हाल ही खबर आ रही है कि वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड मानव मेनन के पास वापस लौट गई हैं।
मानव के साथ उनकी खबरें को हवा तब मिली जब जब वह हाल ही में एक पार्टी के दौरान मानव के साथ हाथों में हाथ डाले पहुंची। दोनों एक दूसरे की कंपनी में काफी खुश नजर आए और इनकी नजदीकियों ने यह साफ बयां कर दिया कि ये दोनों एक बार फिर सबकुछ भुला कर एक दूसरे के साथ रहने को तैयार हैं।
पिछले दिनों सुष्मिता ने एक इवेंट में यह भी कहा था कि मानव ही ऐसे पर्सन हैं जो उन्हें खुश रख सकते हैं। इस बात एक बात तो साफ है कि सुष्मिता एकबार मानव के साथ सबकुछ भूलाकर अपने रिश्ते की नई शुरूआत करना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











