..................... Shubman Gill replies to rumors of dating with Sara Ali Khan, also spills beans on relationship rumors. । शुभमन गिल ने सारा अली खान के साथ रिश्ते पर दिया जवाब, क्या कबूली डेटिंग की बात! - Hindi Filmibeat

शुभमन गिल ने सारा अली खान के साथ रिश्ते पर दिया जवाब, क्या कबूली डेटिंग की बात!

Sara Shubman

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस और क्रिकेटर्स के रिलेशनशिप की खबरें नई नहीं है। पहले भी कई क्रिकेटर्स और अभिनेत्री रिलेशनशिप में रह चुके हैं। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से शुभमन गिल और सारा अली खान के डेटिंग के चर्चे हो रहे हैं। दोनों को कई दफ़े साथ में स्पॉट भी किया गया है। लेकिन, अब शुभमन गिल ने सारा अली खान के साथ डेट करने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

एक चैट शो में शुभमन गिल ने दरअसल, कुछ ऐसा बोल दिया है जिसकी वजह से अब इन बातों को हवा मिल गई है कि दोनों रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं। शुभमन गिल से चैट शो 'दिल दियां गल्ला' में ये सवाल किया गया था कि क्या वो और सारा अली खान सच में डेट कर रहे हैं?

इस पर शुभमन गिल ने जवाब देते हुए कहा- ' शायद'। शुभमन गिल से आगे जोर देते हुए पूछा गया कि, 'सारा का सारा सच बोलो'। इस पर शुभमन गिल ने मुस्कुराते हुए कहा- 'सारा दा सारा सच बोल दिया, शायद हां शायद नहीं'। अब इसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि शुभमन गिल ने संकेत दे दिया है कि वो सारा के साथ रिलेशनशिप में हैं।

कब चर्चा हुई तेज

कब चर्चा हुई तेज

दरअसल, सारा अली खान और शुभमन गिल को पहले एक रेस्तरां में साथ में स्पॉट किया गया था जिसके बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि दोनों डेट कर रहे हैं।

 फ्लाइट में भी दिखे साथ

फ्लाइट में भी दिखे साथ

सारा अली खान और शुभमन गिल कुछ समय पहले फ्लाइट में भी साथ में स्पॉट किए गए थे। इसके बाद भी ये कहा जाने लगा कि, दोनों के बीच कुछ ना कुछ तो चल रहा है।

कभी नहीं की बात

कभी नहीं की बात

सारा अली खान या शुभमन गिल ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बात नहीं की। लेकिन पहली बार शुभमन गिल ने जो जवाब दिया उससे सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि, उन्होंने रिलेशनशिप की बात मानी है।

शुभमन और सारा

शुभमन और सारा

बता दें कि, शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा के डेटिंग की खबरें भी सुर्खियों में रह चुकी है। अब अभिनेत्री सारा अली खान के साथ रिश्ते को लेकर वो छाए हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X