इस नामी एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड से की गुपचुप मुलाकात
इस वैलेंटाइन डे को श्रुति हासन मुंबई में थी। यहां पर उन्होंने अपने लंदन के खास दोस्त थिएटर एक्टर माइकल कॉरसले से मुलाकात की।
वैंलेटाइन डे भले ही बीत गया हो , लेकिन बॅालीवुड की कई एक्ट्रेस के चोरी-छिपे अपने प्यार से मिलने की खबरें सुर्खियों में है। इस फेहरिस्त में सबसे पहले नाम आता है श्रुति हासन का। मिली जानकारी के अनुसार श्रुति अपने इटालियन बॉयफ्रेंड माइकल कॉरसले के साथ मुंबई में इस खास दिन को सेलिब्रेट कर रही थी। खुद माइकल अपने देश को छोड़ मुंबई श्रुति के साथ स्पेशल दिन के लिए मुलाकात करने आए थे।
माइकल मुंबई में लगभग एक सप्ताह रुक कर श्रुति का इंतजार कर रहे थे। कुछ दिनों पहले खबर आयी थी क श्रुति ने अपनी लव लाइफ में किसी को एंट्री दे दी है। ये और कोई नहीं बल्कि माइकल है। फिलहाल वह लंदन के लिए रवाना हो चुके हैं। गौरतलब है कि इन दोनों की मुलाकात का किस्सा भी दिलचस्प है।

श्रुति और माइकल की मुलाकात बड़े ही फिल्मी तरीके से हुई थी। काफी समय पहले श्रुति लंदन एक ब्रिटिश रॉक बैंड के लिए अपना एक गाना रिकोर्ड करने गई थी। वहीं पर माइकल और उनकी पहली मुलाकात हुई थी। फिर क्या, दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला चल पड़ा। माइकल भी एक एक्टर हैं। वह लंदन की एक थिएटर कंपनी का हिस्सा हैं। आपको बता दें कि माइकल और श्रुति एक दूसरे से मिलने का कोई मौका नहीं गवाना चाहते हैं।
कुछ महीने पहले श्रुति अपनी नई फिल्म बहन होगी तेरी की शूटिंग के लिए लखनऊ गई थी। माइकल वहां पर श्रुति से मिलने पहुंच गए थे। दोनों ने काफी समय साथ में बिताया।लेकिन इस फिल्म के शूटिंग लोकेशन से माइकल दूर ही रहे। माइकल ने खुद कई बार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारत आने और अपनी खूबसूरत दोस्त से मिलने का जिक्र किया है। हालांकि उन्होंने श्रुति का नाम पोस्ट में कहीं पर भी जाहिर नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications