बिकनी में दिखी श्रुति हसन
कमल हसन की बेटी श्रुति हसन फिल्म लक से बालीवुड में प्रवेश करने जा रही है। इस फिल्म के सफल होने के लिए श्रुति ने कोई कसर नही छोड़ी है।
फिल्म में अभिनय, गायन के साथ अंग प्रदर्शन भी किया है। जी हां कहा जा रहा है कि श्रुति ने फिल्म के एक दृश्य में बिकनी पहनी है। बिकनी पहनने पर श्रुति को कोई परेशानी नही है। खुद उनका कहना था कि अगर फिल्म की मांग के हिसाब से बिकनी पहननी हो तो कोई बात नही है वैसे भी श्रुति को बिकनी वाले सीन और दूसरे सीन में कोई अंतर नही लगा।
फिल्म साइन करते वक्त ही श्रुति को इस दृश्य के बारे में पता था। फिल्म में उनका किरदार एक बोल्ड लडकी का है। मजेदार बात है कि श्रुति की बिकनी का डिजाइन फिल्म के निर्देशक सोहम शाह की पत्नी बिनाल शाह ने किया है।
फिल्म में इमरान खान, मिथुन चक्रवर्ती, रवि किसन और संजय दत्त काम कर रहे है।
इमरान खान कमल हसन बालीवुड लक श्रुति हसन संजय दत्त सोहम शाह imran khan luck sanjay dutt shruti haasan soham shah


Click it and Unblock the Notifications