विदेश पहुंचते ही हसीना ने खोया कंट्रोल? भीड़ में ही पति को करने लगी किस, लोग बोले- 'शर्म करो'

श्रिया सरन अपने हसबैंड के साथ इस वक्त रोम में हैं और विदेश जो तस्वीरें सामने आई हैं वो भारत में थोड़े से पारे को बढ़ाने वाली हैं। जी हां, श्रिया सरन ने हसबैंड के साथ मस्ती करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं और वो काफी बोल्ड लग रही हैं।
हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा में वो तस्वीरें हैं जो कि उन्होने लिप लॉक करते हुए पोस्ट की हैं। विदेश पहुंचते ही आउट ऑफ कंट्रोल दिखीं श्रिया सरन ने पब्लिक में ही पतिदेव को किस किया और इंस्टाग्राम पर खुद ये तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं और लोग इसको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं।
श्रिया सरन और उनके पति इस दौरान काफी अच्छे लग रहे थे और फैंस को श्रिया सरन काफी हॉट लग रहीं हैं। श्रिया ने तस्वीरों के साथ लिखा था, ''रोम में चुंबन।'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स आपको काफी शानदार लगने वाले हैँ। एक ने लिखा, मुझे लगता है शयनकक्ष की आवश्यकता है'''' एक ने लिखा, ''पति की भी ड्रेस चेंज करवा लेते हैं।''
एक ने लिखा, ''लिप किस का वीडियो अपलोड करो।'' एक ने लिखा, ''बेहतरीन किस।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। हालांकि श्रिया ने रिएक्शन नहीं दिया है। श्रिया सरन के करियर की बात करें तो, उन्होंने मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। एक्ट्रेस को आखिरी बार कब्जा में देखा गया था।
उन्होंने कुछ हिंदी फिल्मों जैसे आवारापन, मिशन इस्तांबुल और दृश्यम और दृश्यम 2 में भी काम किया है। फैंस को श्रिया की एक्टिंग हमेशा से पसंद आई है। आपको बता दें कि श्रिया अपने पति और क्यूट बेबी गर्ल के साथ बार्सिलोना में रहती हैं। श्रिया अक्सर अपने इस खूबसूरत घर की झलक भी फैंस को दिखाती रहती है। श्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आप देखिए रोम से वायरल हो रहीं ये तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications