श्रेयस तलपडे ने पत्नी को चौंकाया!
फिल्म इकबाल से चर्चा में आए अभिनेता श्रेयस तलपडे ने महिला का रूप धारण कर अपनी पत्नी दीप्ति को चौंका दिया।
श्रेयस तलपडे ने फिल्म 'पेइंग गेस्ट' के लिए महिला का रूप धारण किया। श्रेयस के मुताबिक, "जब दीप्ति ने मुझे लड़की के गेटअप में देखा तो उसे यकीन ही नहीं हुआ कि यह मैं था। वह बेहद प्रभावित हुई और उसने मजाक में मुझसे कहा कि अगर वह लड़का होती तो मेरे सामने प्रेम का प्रस्ताव रख देती।"
श्रेयस ने कहा कि पारितोष पेंटर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'पेइंग गेस्ट' में महिला का रूप धारण करने के बाद उन्हें समझ में आया कि आखिर महिलाएं तैयार होने के लिए इतना अधिक वक्त क्यों लेती हैं।
श्रेयस ने कहा, "लड़की का गेटअप अपनाना आसान नहीं है। जिन लोगों को लगता है कि लड़कियां तैयार होने में अनावश्यक समय लगाती हैं उन्हें मैं बता दूं कि इस काम में वाकई बहुत समय लगता है।"
सुभाष घई द्वारा निर्मित फिल्म पेइंग गेस्ट में आशीष चौधरी, जावेद जाफरी, वत्सल सेठ, नेहा धूपिया, रिया सेन और सयाली भगत भी भूमिकाएं निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications