..................... श्रेया से ज़्यादा है श्रेया के पिता के नखरे, Shreya's father is in seventh heaven - Hindi Filmibeat

श्रेया से ज़्यादा है श्रेया के पिता के नखरे

By Staff


किसी ने सच ही कहा है कि सफलता सिर चढकर बोलती है. यही हाल कुछ श्रेया का भी है. मगर गौर करने वाली बात यह है कि श्रेया से ज़्यादा श्रेया के पिता उसकी सफलता से सातवें आसमान पर हैं.

ज़ी टी वी की तरह ही स्टार टेलीविज़न पर अमूल स्टार वॉइस ऑफ इंडिया लिटल चैम्प्स शुरू होने जा रहा है. इस कार्यक्र्म में जज की भूमिका के लिए संगीतकार प्रीतम के साथ गायक कुणाल गांजावाला तथा गायिका श्रेया घोषाल का चयन किया गया है जो बॉलीवुड को इन्हीं रिएलिटी शो की देन है. जब हमनें इस कार्यक्र्म के सिलसिले में उनका मत जानने के लिए श्रेया को फोन किया तो फोन उनके पिता ने उठाया.

जब हमनें श्रेया से बात करने की इच्छा ज़ाहिर की तो उन्होंने हमसे श्रेया की बात नहीं कराई. सो हमनें उनसे ही पूछ लिया कि क्या यह सच है कि श्रेया अमूल स्टार वॉइस ऑफ इंडिया में बतौर जज की भूमिका से दिखाई देंगी ? तो श्रेया के पिता ने कहा 'आपने सुना है हमनें तो नहीं सुना'। जब हमनें स्टार की पी.आर.ओ. जोलेंटा के हवाले से कहा तो उन्होंने जोलेंटा को पहचानने से इंकार कर दिया, और फोन रख दिया.

हमें इस बात से ताज्जुब हो रहा है कि सारी मीडिया की सुर्खियां बन चुकी यह खबर श्रेया के पिता की पहुंच से दूर है या श्रेया के पिता श्रेया को मीडिया की पहुंच से दूर रखना चाहते हैं. खैर बात चाहे जो भी हो मगर दोनों सूरतों में नुकसान उनका ही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X