मैं दूंगी मल्लिका को चुनौतीः श्रद्धा

श्रद्धा ने कहा कि उन्हें अपनी सेक्सी इमेज से कोई परहेज नहीं है. बाहरी देशों में इसका अर्थ सुंदरता से लगाया जाता है. उन्होने कहा कि अगर उनका शरीर सुंदर है और वह इसका सही इस्तेमाल कर रही हैं तो किसी को ऐतराज क्यों है.
श्रद्धा ने कहाः मुझे अपनी सेक्सी इमेज से हमेशा फायदा मिला है. मुझे ज्यादातर ऑफर भी इसी इमेज के कारण मिले हैं. श्रद्धा ने बताया कि भोजपुरी के अलावा वे दक्षिण की फिल्मों में काम कर रही हैं.
फिलहाल तमिल निर्देशक शाजी कैलाश ने उन्हें एक फिल्म के साइन किया है. फिल्म का नाम चिंतामणि मर्डर केस है. इसके अलावा दक्षिण के कुछ और निर्माताओं से उनकी बातचीत चल रही है.


Click it and Unblock the Notifications