WHATT: लौट रही थी ये सुपरस्टार जोड़ी....लेकिन मोटी हो गईं हीरोइन....पतली हीरोइन ने कर दिया रिप्लेस!
अगर वाकई गपशप गली में उड़ रही ये अफवाह सच है तो इससे ज़्यादा खराब आज आपने कुछ नहीं सुना होगा। काफी दिनों से खबर थी कि प्रभास की अगली फिल्म में भी अनुष्का शेट्टी दिखाई देंगी। लेकिन फिर खबर थी कि उनका रिप्लेसमेंट ढूंढा जा रहा है।
अब रिप्लेसमेंट क्यों ढूंढा जा रहा है, इसकी वजह काफी घटिया थी। अगर सूत्रों की मानें तो इधर अनुष्का शेट्टी का वज़न बढ़ गया है जिसे कम करने के लिए उन्हें तय समय दिया गया था पर वो नहीं हो पाया।

और अब अगर खबरों की मानें तो प्रभास के इस प्रोजेक्ट में अनुष्का शेट्टी को श्रद्धा कपूर ने रिप्लेस कर दिया है। श्रद्धा कपूर इसी प्रोजेक्ट को पहले ठुकरा चुकी हैं।
वैसे केवल श्रद्धा कपूर ही नहीं, बॉलीवुड में कई स्टार्स हैं जो एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर प्रोजेक्ट ठुकरा चुके हैं -
prabhas anushka shetty baahubali the conclusion shraddha kapoor प्रभास अनुष्का शेट्टी बाहुबली 2 श्रद्धा कपूर


Click it and Unblock the Notifications