चप्पल ने रोका श्रद्धा को!

टीवी व बालीवुड अभिनेत्री श्रद्धा को पिछले हफ्ते जुहू मुम्बई के जे डब्ल्यू मैरियट में प्रवेश करने से इसलिए रोका गया क्योंकि उन्होंने प्रवेश के समय हवाई चप्पले पहन रखी थी।
श्रद्धा ने इस बारे मे बताया, ''मैं अपने कार्यक्रम के लिए पिछले कई दिनों से रिहर्सल कर रही हूं। लगातार रिहर्सल करने की वजह से मेरे पैरो में काफी दर्द रहता है इसलिए मैने मिलान से 3000 रूपए में खरीदी आरामदायक चप्पले पहन रखी थी और कपड़े भी बहुत साधारण से पहने हुए थे जिससे होटल के अभिकारियों को लगा कि मैं यही पास से आ गयी हूं और उन्होंने मुझे अन्दर जाने से रोका।''
वही होटल के सुरक्षा कर्मचारियों ने इस बारे में बताया कि हम नही चाहते कि होटल में बाहरी व्यक्ति प्रवेश करे जिससे हमारे अंतरराष्ट्रिय मेहमानों को परेशानी का सामना न करना पड़े और वे श्रद्धा को साधारण कपड़ों में पहचान नही सके।
खैर जो भी हो हम तो यही सोच सकते है कि श्रद्धा को कितना बुरा लगा होगा!


Click it and Unblock the Notifications