श्रद्धा कपूर की ये तस्वीर #Viral...लेकिन वैसा कुछ नहीं जैसा आप समझ रहे!
श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर के ब्रेकअप और पैच अप की खबरें तो हमेशा से ही मीडिया में छाई रहती हैं। लेकिन अब दोनों की एक तस्वीर वायरल हो गई हैं। इस तस्वीर में दोनों किसी शादी के लिए रेडी लग रहे हैं।
पर दरअसल, ये तस्वीर ओके जानू की शूटिंग की है। हालांकि आदित्य और श्रद्धा साथ में परफेक्ट लग रहे हैं और उन्हें देखकर वाकई आपको लग सकता है कि दोनों को शादी कर ही लेनी चाहिए। जो भी हो पर शादी सीक्वेंस फिल्मों के लिए हमेशा ही हिट फॉर्मूला रहा है। तस्वीर पर क्लिक कर देखिए बॉलीवुड के बेस्ट शादी सीन -

बहरहाल, फिल्म की शूटिंग तेज़ी से चल रही है और इस क्यूट कपल ने हाल ही में फिल्म के लिए शूट किया है ये वेडिंग सीन। गौरतलब है कि फिल्म धर्मा प्रोडक्शन्स की है और करण जौहर की फिल्म बिना शादी ब्याह के पूरी हो जाए तो मज़ा नहीं आता।
[ALERT: ये होगा 2017 का पहला 100 करोड़ धमाका!]
तो बस इस फिल्म में भी रोमांस के साथ दिखने वाला है शादी का डोज़। हालांकि आदित्य और श्रद्धा को देखकर तो यही लग रहा है कि वो अपनी नहीं किसी और की शादी में आए हैं।
ओके जानू शाद अली के निर्देशन में बन रही हैं और मणि रत्नम की सुपरहिट फिल्म ओ कादल कनमनी का रीमेक है। इससे पहले शाद अली मणि रत्नम की ही साथिया का सुपरहिट रीमेक कर चुके हैं। अब देखते हैं कि ये शादी ओके जानू के लिए लकी साबित होती है या नहीं!
ये जवानी है दीवानी
ये जवानी है दीवानी
फाइंडिंग फैनी
दिल से
विवाह
मॉनसून वेडिंग
स्टूडेंट ऑफ द ईयर
कुछ कुछ होता है
की एंड का
हम तुम
साथिया
हम साथ साथ हैं
जोधा अकबर
हम आपके हैं कौन
बल्ले बल्ले - अमृतसर टू एल ए
2 स्टेट्स
आएशा
बल्ले बल्ले अम़तसर टू एल ए
कल हो ना हो
ज़िंदगी मिलेगी ना दोबारा
हम तुम


Click it and Unblock the Notifications