#TooMuch: एक टॉप हीरोइन, तीन अखबार, तीन हीरो, तीन अफेयर!
श्रद्धा कपूर आजकल हर अखबार की फ्रंट खबर बनी हुई हैं। सबकी वजह एक ही हैं लेकिन वजह की वजह अलग हैं। नहीं समझे यानि कि एक ही श्रद्धा पर तीन अफेयर!
आजकल श्रद्धा कपूर हर अखबार की सुर्खियां बन रही हैं। लेकिन तीन अलग अलग कारणों से। दरअसल, तीन अलग अलग अखबारों ने उनके तीन अलग अलग हीरो के साथ अफेयर की खबरें उड़ाई हैं।
दिलचस्प बात ये है कि तीनों ही उनकी तीन आने वाली फिल्मों के को स्टार हैं। पहले विक्रांत मैसी जो हाफ गर्लफ्रेंड में उनके साथ काम कर रहे हैं। दूसरे फरहान अख्तर जो रॉक ऑन 2 में हैं और तीसरा आदित्य रॉय कपूर जो ओके जानू में उनके साथ काम कर रहे हैं।

अब इनमें से क्या सच है क्या पब्लिसिटी कोई नहीं जानता। बॉलीवुड में पब्लिसिटी एक ऐसी चीज़ है कि जिसको जितनी मिल जाए पर कोई थकता नहीं। खासतौर पर तब, जब आपकी फिल्म रिलीज़ के लिए तैयार हो।
[रणवीर अनुष्का ने सिखाए Ex के साथ काम करने के 10 गोल्डन RULE!]
ऐसे में अगर स्टार्स को लगता है कि फिल्म ज़्यादा नाम नहीं कर पा रही है तो उनके तगड़े पीआर उनके और कोस्टार के बीच कुछ अफवाहें उड़ा कर फिल्म के लिए हेडलाइन ज़रूर बना देते हैं।
और हमेशा से इस पब्लिसिटी से किसी ना किसी को फायदा ज़रूर मिला है। वैसे भी बॉलीवुड की नई जेनरेशन ने इस पब्लिसिटी को अच्छे से समझ लिया है और हर फिल्म के लिए इसका बखूबी इस्तेमाल भी किया है।
खैर मिलिए उन कपल्स से जो एक सुपरहिट फिल्म देकर अपने अपने रास्ते चल दिए -
पुलकित - यामी
पुलकित सम्राट ने हाल ही में माना था कि लोगों ने उनके बारे में जो कुछ भी पढ़ा वो सब उनकी आने वाले फिल्म की पब्लिसिटी का पार्ट था और उन्हें खुशी है कि ऐसा हुआ।
वरूण धवन - आलिया भट्ट
हालांकि वरूण और आलिया ने हमेशा कहा कि वो अच्छे दोस्त हैं पर किसी ने माना नहीं या फिर किसी को मानने नहीं दिया गया। खैर वरूण धवन काफी समय से नताशा दलाल के साथ रिलेशनशिप में हैं।
अर्जुन कपूर - सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा तो खैर इन खबरों से तंग आ चुकी हैं। उनके हर को स्टार के साथ उनका नाम जोड़ दिया जाता है। लेकिन ये खबरें आती कहां से हैं ये कोई नहीं जानता।
सोनाक्षी सिन्हा - रणवीर सिंह
हमने कहा ना सोनाक्षी सिन्हा खुद परेशान रहती हैं कि ये खबरें आती कहां से। वैसे लुटेरा के दौरान सोनाक्षी और रणवीर की चर्चा इसलिए भी हुई क्योंकि कॉफी विद करण में सोना ने रणवीर के नाम की झड़ी लगा दी थी।
शाहिद कपूर - सोनाक्षी सिन्हा
हम कह रहे हैं ना आपको कि सोनाक्षी सिन्हा खुद इन खबरों से परेशान हो जाती हैं। जिस भी को स्टार के साथ वो काम करती हैं और थोड़ा सा भी फ्रेंडली होती हैं, उनके साथ उनका नाम जोड़ दिया जाता है।
शाहिद कपूर - विद्या बालन
शाहिद और विद्या बालन की डेटिंग की खबरें तो इतना उड़ चुकी थीं कि शाहिद से सेलिब्रिटी शो पर पूछा जाने लगा कि विद्या बालन उनसे नाराज़ क्यों हैं!
आलिया भट्ट - सिद्धार्थ मल्होत्रा
आलिया और सिड कपूर एंड सन्स में एक साथ दिखाई दिए। हालांकि सिड का कहना है कि वो केवल एक फिल्म शेयर करते हैं और कुछ नहीं। मीडिया बस यूं ही उनका नाम साथ जोड़ देती है।
अर्जुन - आलिया
अर्जुन कपूर जब 2 स्टेट्स कर रहे थे तो उनके और आलिया की दोस्ती के किस्से इतने मशहूर हो गए थे कि सलमान खान को उनसे बिग बॉस में पूछना पड़ा कि आलिया या सोनाक्षी किसे डूूबती नाव से बचाओगे।
कैटरीना कैफ - जॉन अब्राहम
कैटरीना कैफ और जॉन अब्राहम की करीबियों की चर्चा न्यूयॉर्क के समय काफी हुई। पर आपको ये पैटर्न अब तो समझ आ ही गया होगा कि जब कोई फिल्म आती है तब ऐसा हो ही जाता है।


Click it and Unblock the Notifications









