वरूण धवन की एबीसीडी 3 से कैटरीना कैफ OUT और श्रद्धा कपूर IN
वरूण धवन और कैटरीना कैफ, रेमो डीसूज़ा की 3d डांस फिल्म ABC3D की तैयारी में जुट चुके थे। लेकिन अब खबर है कि कैटरीना कैफ ने फिल्म छोड़ दी है। और एबीसीडी 2 की हीरोइन, श्रद्धा कपूर फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल हो चुकी हैं। यानि कि एक बार फिर से दर्शक वरूण धवन और श्रद्धा कपूर का रोमांस देखेंगे।
वरूण और कैटरीना पिछले साल, करण जौहर की ड्रीम टीम का हिस्सा थे और दोनों के डांस और केमिस्ट्री को दर्शकों ने पूरे नंबर दिए थे। इसके बाद से ही इनकी जोड़ी को परदे पर देखने के लिए फैन्स काफी उत्साहित थे लेकिन अब कैटरीना कैफ फिल्म छोड़ चुकी है। कारण है सलमान खान की भारत।

दरअसल, जब कैटरीना कैफ ने वरूण धवन की फिल्म को डेट्स दी थीं उस समय सलमान खान की भारत प्रियंका चोपड़ा कर रही थीं। फिर प्रियंका ने भारत छोड़ी और कैटरीना ने अपनी डेट्स भारत को दे दीं। अब उनके पास एबीसीडी के लिए डेट्स ही नहीं बची हैं। ऐसे में फिल्म छोड़ने के अलावा उनके पास और कोई ऑप्शन ही नहीं था।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब कैटरीना कैफ ने कोई फिल्म छोड़ी हो -


Click it and Unblock the Notifications











