..................... श्रद्धा कपूर की नई फिल्म फाइनल, फिर राजकुमार राव के साथ होगा धमाका ! | Shraddha kapoor rajkummar rao next film with Jackky Bhagnani production - Hindi Filmibeat

श्रद्धा कपूर की नई फिल्म फाइनल, फिर राजकुमार राव के साथ होगा धमाका !

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। श्रद्धा कपूर के बारे में लेटेस्ट ख़बर है कि वे जैकी भगनानी की अपकमिंग फ़िल्म में नज़र आएगी। इस फ़िल्म के बारे में कहा जा रहा है कि यह रोमांटिक फ़िल्म होगी, जिसमें श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि श्रद्धा कपूर जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट की फ़िल्म साइन की है। रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर और पूजा एंटरटेनमेंट के बीच इस फ़िल्म को लेकर काफ़ी दिनों से बातचीत चल रही थी। श्रद्धा कपूर की यह तीसरी फ़िल्म है जो इस साल उन्होंने साइन की है। श्रद्धा कपूर इससे पहले लव रंजन की फिल्म और 'चालबाज इन लंदन' को साइन कर चुके हैं।

shraddha kapoor

इस फ़िल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह पिछले काफ़ी समय से होल्ड पर है। लेकिन प्लानिंग के मुताबिक़ काम नहीं हो पाया। अब अगर सब कुछ प्लानिंग के हिसाब से चलता है तो यह फ़िल्म पर इस साल ही काम शुरू हो जाएगा। ख़बरों की माने तो यह फ़िल्म की स्क्रिप्ट श्रद्धा कपूर का काफ़ी पसंद आई है।

मुदस्सर अजीज की फिल्म हो सकती है

मुदस्सर अजीज की फिल्म हो सकती है

रिपोर्ट्स की माने तो यह जैकी भगनानी की प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली यह फ़िल्म मुदस्सर अजीज की फिल्म हो सकती है।

 राजकुमार राव के साथ नज़र आएंगी श्रद्धा

राजकुमार राव के साथ नज़र आएंगी श्रद्धा

श्रद्धा कपूर इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ नज़र आ सकते हैं। यह फ़िल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म होगी।

श्रद्धा-राजकुमार

श्रद्धा-राजकुमार

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जैकी भगनानी पिछले काफ़ी समय से श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ काम करना चाहते थे।

नहीं हुआ ऑफिशियल ऐलान

नहीं हुआ ऑफिशियल ऐलान

फ़िलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि जैकी भगनानी की इसी फ़िल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा एक साथ आएंगे। इससे पहले राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर 'स्त्री' फ़िल्म में एक साथ नज़र आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X