SURPRISE: श्रद्धा कपूर जॉइन करेंगी 'दिलवाले' की शूट!
[गपशप] अब लीजिए एक और दिलवाले सरप्राइज़। श्रद्धा कपूर भी बल्गारिया में दिलवाले की शूट पर पहुंचने वाली हैं। लेकिन ये उनका खयाली पुलाव है बस। दरअसल, हुआ यूं कि एबीसीडी की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर को पूछा गया कि अब आगे क्या प्लान है। तो मज़ाक में श्रद्धा का कहना था कि वरूण धवन बल्गारिया पहुंच चुके हैं और उनके एबीसीडी 2 को स्टार हैं।

वहीं उनके एबीसीडी 2 डायरेक्टर रेमो डीसूज़ा भी बल्गारिया उड़ने वाले हैं तो उन्हें लगता है कि उन्हें भी बल्गारिया पहुंच कर दिलवाले की शूट जॉइन कर लेनी चाहिए। वैसे श्रद्धा भी इतना खराब ऑप्शन नहीं होती पर वरूण और कृति की नई पेयरिंग के लिए दर्शक ज़्यादा एक्साईटेड हैं।
[VIDEO: साबित हो गया कि श्रद्धा कितना भी चाहें आलिया नहीं बन सकतीं!]
फिलहाल तो श्रद्धा टाईगर श्रॉफ स्टारर बागी और फरहान अख्तर के साथ रॉक ऑन 2 पर पूरा फोकस करना चाहती हैं। उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए ऑल द बेस्ट।


Click it and Unblock the Notifications











