..................... Shraddha Kapoor finalised for Thugs of Hindostaan - Hindi Filmibeat

हट गया बैन...खुल गया 'KHAN खाता'...अब दीवाली...2018 और 300 करोड़ धमाका!

श्रद्धा कपूर के हाथ एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि लग गई है। अगर सूत्रों की मानें तो अमिताभ बच्चन - आमिर खान स्टारर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए उन्हें फाइनल कर लिया गया है। तस्वीरें तो यही कहती हैं।

श्रद्धा कपूर के बहुत अच्छे वाले दिनों की शुरूआत हो चुकी है। एक तरफ जहां वो अक्षय कुमार की मुगल बायोपिक में फाइनल मानी जा रही हैं वहीं कल रात की तस्वीरें से यह तय है कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में श्रद्धा कपूर का होना ही फाइनल हो चुका है।

दरअसल, कल रात श्रद्धा कपूर को आमिर खान के घर से बाहर निकलते देखा गया और ये मीटिंग कुछ और नहीं हो सकती। थोड़े दिन पहले भी उन्हें आमिर के घर के बाहर देखा गया था।

shraddha-kapoor-finalised-thugs-of-hindostaan

तो ये तय है कि श्रद्धा कपूर का यशराज फिल्म्स का बैन खत्म होने वाला है और आखिरकार उन्होंने 2018 में 300 करोड़ की ब्लॉकबस्टर देने के लिए अपना खान खाता खोल लिया है

गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरूआत यशराज फिल्म्स की लव का दी एंड से की थी। फिल्म आई और चली गई, किसी को पता नहीं चला। लेकिन श्रद्धा यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्म के कॉन्ट्रैक्ट में थीं।
[अफेयर...लिव इन की खबरों के बीच श्रद्धा कपूर - फरहान अख्तर का इंटिमेट #ViralVideo]

इसके बाद उन्हें विशेष फिल्म्स ने आशिकी 2 ऑफर की और श्रद्धा ने यशराज का कॉन्ट्रैक्ट तोड़कर आशिकी 2 साइन की थी। इसके बाद य़शराज फिल्म्स में श्रद्धा कपूर की एंट्री पर बैन लग गया था। लेकिन अब आखिरकार उनका यशराज और खान दोनों ही खाता खुल गया है।

जानिए ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से जुूड़ी पहेली -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X