#Final: 100 करोड़ से सीधा 300 करोड़...एक टक्कर और दीवाली 2018!
श्रद्धा कपूर के हाथ एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि लग गई है। अगर सूत्रों की मानें तो अमिताभ बच्चन - आमिर खान स्टारर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए उन्हें फाइनल कर लिया गया है। लेकिन खबर इतनी ही नहीं है।
आखिरकार श्रद्धा कपूर का भी खान खाता खुल ही गया है। लेकिन उनके लिए इससे भी बड़ा अचीवमेंट है। क्योंकि अगर ये खबर सच है तो श्रद्धा कपूर का करियर तेज़ी से रफ्तार पकड़ सकता है। गपशप गली की मानें तो अमिताभ बच्चन और आमिर खान स्टारर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की हीरोइन श्रद्धा कपूर हैं।
पहले इस रोल के लिए आलिया भट्ट चुनी जाने वाली थीं लेकिन अब उन्हें कड़ी टक्कर देते हुए श्रद्धा कपूर ने बाज़ी मार ली है और दीवाली 2018 में वो 100 करोड़ से सीधा 300 करोड़ क्लब में एंट्री मार लेंगी।

लेकिन श्रद्धा के लिए खुशी की वजह केवल इतनी ही नहीं है। अगर सूत्रों की मानें तो इस फिल्म से श्रद्धा कपूर का बैन भी खत्म हो जाएगा जो यशराज फिल्म्स ने उन पर लगाया था।
गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरूआत यशराज फिल्म्स की लव का दी एंड से की थी। फिल्म आई और चली गई, किसी को पता नहीं चला। लेकिन श्रद्धा यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्म के कॉन्ट्रैक्ट में थीं।
[#Back2Back...3 महीने में दो बार सलमान के 300 करोड़ पर पानी फेरेंगे आमिर!]
इसके बाद उन्हें विशेष फिल्म्स ने आशिकी 2 ऑफर की और श्रद्धा ने यशराज का कॉन्ट्रैक्ट तोड़कर आशिकी 2 साइन की थी। इसके बाद य़शराज फिल्म्स में श्रद्धा कपूर की एंट्री पर बैन लग गया था।
लेकिन अब आखिरकार उनका यशराज और खान दोनों ही खाता खुल गया है। जानिए अब तक बॉलीवुड में किन हीरोइनों का नहीं खुल पाया है खान खाता -


Click it and Unblock the Notifications











