600 करोड़ की ब्लाॅकबस्टर..खान अड़े जिद्द पर..2 एक्ट्रेस पर छिड़ी जंग
आमिर खान स्टारर ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में श्रद्धा कपूर के साथ आलिया भट्ट भी नजर आ सकती हैं!
आमिर खान की दंगल की करोड़ों की कमाई के बाद इन दिनों एक बार फिर आमिर खान की एक और बिग बजट फिल्म चर्चा में है। आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बन रही इस फिल्म का नाम ठग्स ऑफ हिंदोस्तान है।
इस फिल्म में एक तरफ जहां अमिताभ बच्चन और आमिर खान की कास्टिंग तय है। वहीं पर दो फीमेल एक्ट्रेस को लेकर आमिर खान और आदित्य चोपड़ा के बीच जंग शुरू हो गई है।
एक तरफ इस फिल्म में श्रद्धा कपूर का होना फिक्स माना जा रहा है। वहीं दूसरी एक्ट्रेस को लेकर अभी भी काम आगे नहीं बढ़ रहा है। आमिर खान चाहते हैं कि दंगल गर्ल फातिमा सना शेख इस फिल्म का हिस्सा बने। वहीं आदित्य चोपड़ा ने अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस वाणी कपूर को इस फिल्म से जोड़ने का फैसला किया है।

दूसरी तरफ फातिमा को छोड़ आमिर खान अब इस फिल्म से आलिया भट्ट को जोड़ना चाहते हैं। इसी बात पर जाकर इस फिल्म की गाड़ी थम गई है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि श्रद्धा के साथ कौन सी दूसरी एक्ट्रेस को आमिर खान स्टारर इस हाई बजट से जुड़ने का मौका मिलता है।
गौरतलब है कि दंगल की तरह ठग आॅफ हिंदोस्तान भी आमिर की उम्दा फइल्मों में से एक साबित होने वाली है। यह हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। आइए जानते हैं कैसे..


Click it and Unblock the Notifications