श्रद्धा - आदित्य की आशिकी 3....कश्मीर में...
नहीं नहीं हर चीज़ में फिल्म ढूंढना गलत बात....हम बात कर रहे हैं श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की रियल लाइफ आशिकी की। सुना है कि दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ रहा है और भई हो भी क्यों ना कश्मीर की वादियों को इग्नोर भी तो नहीं किया जा सकता न।
तो बात ये है कि ये 'तथाकथित' प्रेमी जोड़ा, एक दूसरे से ज़्यादा वक्त दूर नहीं रह पाता। हालांकि दोनों को ये बात कुबूल करने में जाने क्या गुरेज है लेकिन खैर इनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री जितनी हॉट है, ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री उतनी ही क्यूट है।
पढ़िए: श्रद्धा आदित्य बॉलीवुड की किसिंग चैंपियनशिप में किस पायदान पर!
ये तो हम आपको बता ही चुके हैं कि आदित्य रॉय कपूर, कश्मीर की वादियों में अपनी आने वाली फिल्म फितूर की शूटिंग में व्यस्त हैं। तो हुआ यूं कि आदित्य और श्रद्धा काफी दिनों से एक दूसरे से नहीं मिले थे। बस श्रद्धा सरप्राइज़ देने के लिए कश्मीर पहुंच गईं। वजह ये थी कि वो काफी दिनों से आदित्य के साथ वक्त नहीं गुज़ार पाईं थीं और लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप अब फैशन से बाहर है।
पढ़िए: श्रद्धा कपूर बनी Item Girl तो भाई को बनना पड़ा डिलीवरी बॉय
श्रद्धा को आदित्य के साथ बिताना था ढेर सारा अलोन टाइम....और उस पर कश्मीर की हसीन वादियां...मतलब कि अब तो आशिकी बस तुम ही हो...awwwww!


Click it and Unblock the Notifications
