निर्माता का हार्न बजाया रिमी ने

इससे निर्माता की अच्छी खासी फजीहत हो रही है जबकि वह रिमी का लगभग पूरा पैसा दे चुका है और केवल कुछ ही पैसा बाकी है। लेकिन रिमी है कि कुछ भी सुनने के मूड में नहीं है।
फिल्म के निर्माता अब्दुल सामी सिद्दिकी ने बताया कि उसने रिमी का पैसा नहीं मारा है। वह रिमी को 90 प्रतिशत रकम दे चुका है और केवल 10 प्रतिशत ही बाकी है जिसे वह फिल्म के प्रदर्शन पर देने पर राजी है।
लेकिन रिमी पैसा अभी चाहती है। दूसरी तरफ रिमी ने कहा कि निर्माता झूठा है और उसने वादा किया था कि वह उसका पैसा 17 अक्टूबर तक दे देगा लेकिन उसने अभी तक नहीं दिया।
इस वजह से वह अपने वकील के जरिये उसे कानूनी नोटिस भेज रही है। इसके अलावा वह सिने एंड टीवी आर्टिस्ट और प्रोड्यूसर्स एसोसियेशन में भी शिकायत कर रही है।
ज्ञात हो कि फिल्म मे रिमी के साथ नाना पाटेकर भी हैं और यह फिल्म सनराइज पिक्चर्स और सारंग फिल्मस के बैनर तले बन रही है।


Click it and Unblock the Notifications