प्रियंका चोपड़ा के भाव बढ गए
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कीमत काफी बढा दी है। उनकी बढी कीमत से निर्देशक संजय गढवी काफी परेशान हो गए। इमरान खान को लेकर संजय फिल्म लक बना रहे है फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक विशेष भूमिका में लेना चाह रहे थे। इसके लिए प्रियंका को केवल 7 दिन न्यूयार्क में जाकर शुटिंग करनी थी।
जैसे ही संजय ने प्रियंका से फिल्म में काम करने की बात की तो प्रियंका ने झट से 7 दिन के 5 करोड़ रूपए की फरमाइश कर दी। इतनी कीमत सुनकर तो संजय के होश उड़ गए।
प्रियंका की इतनी कीमत बढने का क्या कारण है? कहा जा रहा है कि यश चोपड़ा फिल्मस ने उन्हें जब से तीन करोड़ पर साइन किया है तब से उनके भाव काफी बढ गए है।


Click it and Unblock the Notifications