DETAILS: सलमान खान- कैटरीना की 'टाईगर ज़िंदा है'.. कब और कहां होगी शूटिंग!
सलमान खान- कैटरीना कैफ की फिल्म टाईगर ज़िंदा है शूटिंग डिटेल्स जानें यहां। फिल्म साल 2017 के दिसंबर में रिलीज होगी।
सलमान खान- कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाईगर ज़िंदा है' की शूटिंग यूएई और अबू ढ़ाबी में की जाएगी। जी हां, यानि की फिल्म की पूरी शूटिंग होगी विदेश में। बता दें, फिल्म साल 2017 के दिसंबर में रिलीज होगी।
सूत्रों की मानें तो फिलहाल टाईगर ज़िंदा है अपने प्री- प्रोडक्शन स्टेज पर है। फिल्म की फर्स्ट शेड्यूल की शुरूआत अगले साल मार्च से हो जाएगी।

फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग खत्म होते ही सलमान खान 'टाईगर जिंदा है' की शूटिंग शुरु कर देंगे। बता दें, टाईगर जिंदा है 2012 की सुपरहिट फिल्म 'एक था टाईगर' की सीक्वल फिल्म है।
LATEST Pic: सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. इमोशनल भी करेगी.. फाइनल है!
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म टाईगर जिंदा है पर काम शुरु हो चुका है। लिहाजा, फैंस को अब फिल्म से जुड़ी खबरें मिलती रहेगी।
साल 2017 में सलमान खान की दो बड़ी फिल्में आने वाली है। कबीर खान की ट्यूबलाइट, जो ईद पर रिलीज होगी और टाईगर जिंदा है.. जो क्रिसमस पर आएगी।


Click it and Unblock the Notifications