30 मार्च को रिलीज होगी बागी 2, बागी 3 की भी कर लो तैयारी, साल के अंत में शूटिंग शुरु
टाईगर श्रॉफ और दिशा पटानी अपनी आने वाली फिल्म बागी 2 के लिए इन दिनो चर्चा में चल रही है। फिल्म अगले महीने रिलीज होने वाली है लेकिन उसके पहले इस खबर ने आकर लोगों को चौका दिया है। जीं टाइगर सिर्फ यहीं नहीं रुक रहे है क्योंकि फिल्म के अगले भाग यानि बागी 3 का बनना लगभग तय हो चुका है और इस फिल्म की शूटिंग इस के अंत से शुरु हो जाएगी।
एक और खबर की माने तो फिल्म में दिशा पटानी नहीं होगी। इसका मतलब साफ है कि दोनो की जोड़ी आने वाली फिल्म मे टूटने वाली है। आपको बता दे कि टाइगर एक ऐसे उभरते हुए सितारों में से है जो कि आने वाले समय में बॉलीवुड के अगले सुपरस्टार साबित होने वाले है।

ऐसी चर्चा होती रहती है कि जो क्रेज इस समय सलमान खान का है वैसा ही टाइगर का होने वाला है क्योंकि टाइगर ने बहुत कम ही फिल्मों मे लोगों को अपना दीवाना बना लिया है और टाइगर को देखने के लिए पागल है। टाइगर श्रॉफ ने फिल्म हीरोपंती से शुरुआत की थी और फिल्म काफी बड़ी हिट साबित हुए थी।
इस फिल्म में टाइगर के साथ कृति सैनन नजर आई थी। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था और टाइगर का स्वागत किया था। टाइगर फिल्म बागी 2 को लेकर काफी चर्चा में चल रहे है और उनकी ये दूसरी बागी सीरीज की फिल्म है।
फिल्म के निर्देशक अहमद खान बात करते हुए बताया था कि फिल्म बागी 2 पहली वाली बागी से पूरी तरह से अलग है और इस फिल्म में ऐक्शन का लेवल बिल्कुल अलग ही है। बता दें कि टाइगर ने बागी में काफी ऐक्शन किया तो जाहिर है कि फिल्म बागी 2 में इसका लेवस जरूर बढ़ाया गया होगा।
फिलहाल बता दें कि फिल्म का इंतजार टाइगर के फैंस बेसब्री से कर रहे है और फिल्म 30 मार्च को पूरे देश में रिलीज कर दी जाएगी। बता दे कि पहली वाली फिल्म में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर नजर आई थी और इस फिल्म टाइगर की रियल लाइफ प्रेमिका टाइगर से इश्क फरमाती हुई नजर आने वाली है।
फिल्म का ट्रेलर जबसे रिलीज हुआ है तो इसको 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। इस बात को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म एक बहुत बड़ी हिट साबित होने वाली है। यही कारण है कि इस फिल्म के रिलीज से पहले बागी 3 का ऐलान कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications