अब 'शोले' गुजराती में भी
केटला मानस हता? तारु सू थासे कालिया? आ हाथ मने दई दे ठाकुर? बसंती, आ कुतराओना सामे नई नाचति? बहुत जल्द यह डायलाग आपको गुजराती भाषा में बन रही फिल्म शोले में सुनने को मिल सकते हैं.
हिंदी में तो शोले की रीमेक राम गोपाल वर्मा बना ही चुके हैं और भोजपुरी व सिंधी भाषा में शोले की रीमेक तो बन ही रही है. तो फिर भला गुजराती भाषा के निर्माता निर्देशक भला क्यों चुप बैठेंगे. सो गुजराती में भी शोले की रीमेक बनाने की तैयारी शुरु हो गई है.
गुजराती की इस शोले का निर्देशन विक्रम डोडिया कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग गुजरात के राजकोट से 55 किमी. दूर एक गांव में की जा रही है. इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें पात्रॉ के नाम असली शोले वाले ही रखे गये हैं. रामू की आग की तरह जय वीरु और गब्बर सिंह के नाम नही बदले गये हैं.
फिल्म में जय व वीरू की भूमिका में मुन्ना राठोड और चंदन व्यास हैं तो गब्बर सिंह बने है जितेंद्र चौहान. तो इस फिल्म को देखने के बाद गुजराती बोल सकेंगे कि शोले ने जोइने बहु मजा आवी.


Click it and Unblock the Notifications