Shocking Moment IPL 8 जब शाहिद को करीना के सैफ ने बुलाया बेस्ट डांसर!
शाहिद कपूर और करीना कपूर की प्रेम कहानी से कौन भला अपरिचित है। करीना कपूर सैफ अली खान के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं और शाहिद भी जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। शायद यही वजह है कि सैफ भी अब शाहिद से किसी तरह झिझक महसूस नहीं करते और आइपीएल 8 की ओपनिंग सेरमनी के दौरान उन्होंने शाहिद को बेस्ट डांसर कहकर बुलाया।
आइपीएल 8 की ओपनिंग सेरमनी को सैफ अली खान होस्ट कर रहे थे और इस दौरान सबसे पहले शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस थी। शाहिद कपूर की एंट्री से पहले उनका इंट्रोडक्शन देते हुए सैफ अली खान ने कहा बॉलीवुड के बेस्ट डांसर कहे जाने वाले शाहिद कपूर अब स्टेज पर परफॉर्म करेंगे।
शाहिद कपूर का नाम लेते ही ऑडियंस ने जोर से चिल्लाना शुरु कर दिया और सैफ के एक्सप्रेशन देखने लायक था। सैफ अली खान और शाहिद कपूर को इस तरह एक छत के नीचे शायद पहली बार दर्शकों ने देखा होगा। सभी बेहद खुश थे और शाहिद ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से सभी का दिल मोह लिया।


Click it and Unblock the Notifications
