..................... Several roles are coming in Shoaib's way | शोएब कहीं आइटम तो कहीं चंगेज़ खान - Hindi Filmibeat

शोएब कहीं आइटम तो कहीं चंगेज़ खान

By Staff


बेचारे शोएब अख्तर ने हिन्दी फिल्मों के लिए हाँ क्या कही उनके पासतो ऑफर की लाइन ही लग गई. कोई उन्हें आइटम नम्बर के लिए लेना चाहता हैतो कोई उन्हें चंगेज़ खान बनाना चाहता है. हाल ही में अकबर खान ने शोएब को चंगेज़ खान का किरदार ऑफर किया है.

अकबर के मुताबिक मंगोलियन होने की वजह से शोएब इस किरदार के लिहाज से पूरी तरह उपयुक्त हैं. सबसे पहले तो उन्हें ऐसा नायक नहीं मिल रहा था जो परदे पर बखूबी चंगेज खान को जीवंत कर सके. शोएब को देखने के बाद मुझे लगा कि यही मेरा चंगेज खान है इसलिए उन्होंने सार्वजनिक रूप से शोएब को इस भूमिका के लिए प्रस्ताव दिया.

हिन्दी फिल्म उद्योग में लगता है हर कोई शोएब अख़्तर के पीछे पड़ा है, कोई उन्हें अपनी फिल्म में आइटम नंबर करने के लिए तो कोई मुख्य भूमिका निभाने के लिए लेना चाहता है.

इधर शोएब के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि वे बॉलीवुड में काम करना तो चाहते हैं, लेकिन वह नहीं चाहते कि उनकी शुरुआत छोटे स्तर पर हो. यही वजह है कि उन्होंने हाल ही में एक फिल्म में आइटम सांग करने से मना कर दिया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X