#Cheating: शिवाय की कमाई के पीछे ये है सबसे बड़ा धोखा...यकीन ही नहीं होगा!
अजय देवगन की शिवाय, फिलहाल अपने बजट से काफी दूर है। लेकिन फिर भी फिल्म कमाई धुंआधार कर रही है। लेकिन इस कमाई के पीछे काफी बड़ा धोखा है।
अजय देवगन की शिवाय धीरे धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपने कदम जमा रही है। लेकिन फिल्म कमाई कर रही है और लगातार कर रही है। लेकिन फिल्म की कमाई में धीरे से उछाल आया दीवाली के बाद। क्यों और कैसे ये किसी की समझ नहीं आया। लेकिन कहीं ना कहीं से सच सामने आ ही जाता है।
शिवाय के साथ भी यही हुआ। किसी की नज़र गई BookMyshow.com की रेटिंग पर। जहां दीवाली के बाद, शिवाय की रेटिंग अचानक ही धुंआधार तरीके से बढ़ गई। वो भी तब जब दीवाली तक फिल्म को दर्शक नहीं मिले और क्रिटिक्स के रिव्यू भी खराब थे।

शिवाय को 56,467 वोट मिले थे। इनमें से 61 प्रतिशत ने शिवाय को 5 स्टार रेटिंग दी। जबकि टिकट खिड़की पर शिवाय के पास शुरू के तीन दिन दर्शक नहीं थे।
वहीं बात की जाए दूसरी फिल्म की जिसके पास शुरू के तीन दिन धुंआधार दर्शक थे, उसकी रेटिंग इस टिकट बुकिंग साइट पर बहुत ही खराब थी। ऐ दिल है मुश्किल को 52,865 वोट मिले थे जिनमें से 42 प्रतिशत 1 स्टार थे।
[#BoxOffice: 10 दिन में दोनों बराबर...फिर भी एक ही #HIT!]
अब आते हैं सबसे दिलचस्प बात पर। पिछले साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बजरंगी भाईजान को इसी साइट पर कुल 1,33,812 वोट मिले थे। और ये वोट 4 स्टार और 5 स्टार रेटिंग में बराबर से बंटे हुए थे।
अब सवाल ये उठता है कि इतनी बड़ी बुकिंग वेबसाइट को क्या अपने मुनाफे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। या फिर ये किसी फैन की शरारत है जिस पर अभी तक किसी का ध्यान नहीं गया। लेकिन अगर ऐसा है, तो इसे आराम से फिल्म कंपनियां अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
[100 करोड़ पहुंचते ही शिवाय को लग जाएगा #FullStop!]
फिल्म के बारे में इतना ही निगेटिव नहीं है। अजय देवगन ने फिल्म को लेकर काफी सारी निगेटिव हरकतें की हैं जो सबकी समझ से पर हैं -


Click it and Unblock the Notifications
