शाहरुख के बाद अब अक्षय से लिया शिरीष कुंदर ने पंगा

Shirish Kunder and Akshay Kumar
बैंगलोर।बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान से पंगा ले कर फराह खान के पति शिरीष कुंदर को शायद चैन नहीं मिला इसलिए अब उन्होने बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार से पंगा ले लिया है। खबर है कि शिरीष से पंगे के चलते ही अक्षय कुमार ने उनकी फिल्म 'जोकर' जिसमें अक्षय ने मुख्य किरदार निभाया है के प्रमोशन से दूरी बना रखी है।

सूत्रों के अनुसार जोकर फिल्म की शूटिंग के शुरुआत से ही अक्षय को शिरीष कुंदर से कुछ शिकायतें थीं। उनके अनुसार शिरीष ने फिल्म की कहानी को ठीक ढ़ंग से प्रस्तुत नहीं किया है। लेकिन शिरीष अपनी फिल्म से बहुत खुश हैं और अक्षय की किसी बात से वो सहमत नहीं हैं। शिरीष के इसी व्यवहार के चलते बॉक्स ऑफिस के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अक्की अपनी ही फिल्म जोकर का प्रमोशन नहीं कर रहे हैं। जबकि फिल्म की एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और चित्रगंदा सिंह रियेलिटी शो से लेकर हर जगह फिल्म का प्रमोशन करने जा रह हैं।

ज्ञात हो कि कुछ महीने पहले शिरीष कुंदर ने शाहरुख खान से भी पंगा लिया था और शाहरुख जब खुद को ना रोक सके तो उन्होने शिरीष पर हाथ तक उठा दिया। चूंकि शिरीष शाहरुख की सबसे अच्छी दोस्त फराह खान के पति हैं इसलिए शाहरुख ने अपनी लड़ाई को ज्यादा तूल नहीं दिया लेकिन अक्षय के साथ ये पंगा शिरीष को मंहगा पड़ सकता है क्योंकि बॉलीवुड में खानों के अलावा अक्षय कुमार की फिल्में ही सबसे अच्छा कलेक्शन दिलाती हैं। तो शिरीष को अब पंगा लेने की अपनी आदत को थोड़ा साईड करके अपने करियर से खिलवाड़ करना बंद कर देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X