बिग बी जैसी इमेज चाहते हैं शाइनी

By Staff

Shiny Ahuja

बॉलीवुड में बने रहने के लिए हर कोई कोशिश करता है मगर कम लोग ही इसमें कामयाब हो पाते हैं। 'सिंस" से अपना फिल्मी कैरियर शुरू करनेवाले शाइनी भी इनमें से कुछ अलग नहीं है। वह एक लोगों की नज़रों में खुद का ऐसा इमेज बनाना चाहते हैं जो अमिताभ बच्चन की तरह हरफन मौला हो।

वैसे फिलहाल शाइनी की इमेज एक गंभीर अभिनेता की बनी हुई है, इस बात से खुद शाइनी भी इत्तिफाक रखते हैं। शाइनी के अनुसार एक अच्छे हीरो की इमेज बनने में आठ से दस साल लगते हैं। फिलहाल वह अपना इमेज गंभीर अभिनेता से हटाकर कॉमेडी और एक्शन बेस्ड हीरो की बनाने में जुटे हुए हैं।

यही वजह है कि एक तरफ जहां वह जाह्नू बरुआ की फिल्म 'हर पल" में कॉमेडी किरदार निभा रहे हैं वहीं दुसरी तरफ कुणाल शिवदासानी की फिल्म 'हाइजैक" में पहली बार एक एक्शन हीरो के रूप में नज़र आनेवाले हैं।


वैसे अमिताभ बच्चन की तरह बनने का सपना बॉलीवुड का हर कलाकार करता है मगर शाइनी को यह बता दें कि एक अच्छे कलाकार की इमेज बनने में दस साल नहीं बल्कि चालीस साल लगते हैं जितना अमिताभ बच्चन को लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X