शाइनी को मिली फिल्मी कंपनी!
अपनी नौकरानी से बलात्कार करने के मामले में जेल की सलाखों के पीछे पड़े बालीवुड अभिनेता शाइनी आहूजा को फिल्मी कंपनी मिल गई है।
मजेदार बात है कि शाइनी ने जिस गैंगस्टर अबू सलेम का रोल फिल्म गैंगस्टर में किया था वहीं उन्हें जेल मे कंपनी दे रहें है। यही नही टीवी सीरियल चन्द्रकांता से प्रसिद्ध हुए निर्देशक सुनील अग्निहोत्री भी फर्जी चेक के मामले में जेल की सजा काट रहें है।
सुनील ने सीरियल के अलावा अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म जय किशन और दावा जैसी फिल्में भी बनाईं है। सुनील को छ महीने की सजा सुनाई गई है। शाइनी को इन दोनों की कंपनी मिली है। कहा जा रहा है कि अबू ने शाइनी को जेल के जीवन से अभ्यस्त होने में काफी मदद की है। शाइनी के लिए कुछ जरूरी चीजें मुहैया करवाई है।
तो अब शाइनी को किसी और बात की चिंता नहीं करनी चाहिए।
abu salem akshay kumar अक्षय कुमार अबू सलेम गैंगस्टर जेल नौकरानी बलात्कार बालीवुड रेप शाइनी आहूजा सुनील अग्निहोत्री bollywood gangester jail maid rape shiney ahuja sunil agnihotri


Click it and Unblock the Notifications