..................... Shimit Amin is Confused | शिमितः न इधर के, न उधर के - Hindi Filmibeat

शिमितः न इधर के, न उधर के

By Staff

Shimit Amin
आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी- न इधर के रहे न उधर के... आजकल चर्चा है कि अब तक छप्पन और चक दे इंडिया जैसी प्रभावशाली फिल्में देने वाले शिमित अमीन इन दिनों काफी कन्फ्यूज हैं। लगता है अपने करियर की तीसरी फिल्म बनाना उनके लिए काफी मुश्किल भरा साबित होगा।

दरअसल उनकी तीसरी फिल्म एक लव स्टोरी है। इस फिल्म को यशराज बैनर प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म में नायक होंगे रणवीर कपूर। देखा जाए तो उन्हें एक बार फिर एक दमदार बैनर और इन दिनों सबसे हॉट यूथ स्टार में से एक के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। इसके बावजूद बताया जाता है कि अभी तक शिमित अपनी इस तीसरी फिल्म की पटकथा का फाइनल ड्राफ्ट ही नहीं तैयार कर पाए हैं।

चर्चा तो यह है कि शिमित बाबू ने यशराज बैनर के ऑफर को देखते हुए हां तो कर दी मगर अब फिल्म के सब्जेक्ट में उनकी दिलचस्पी नहीं पैदा हो रही है। शिमित ने अब तक छप्पन और चक दे इंडिया दोनों ही फिल्मों का सब्जेक्ट आम फिल्मों से बिल्कुल अलग रखा। जबकि यशराज तो अपनी खास स्टाइल की रोमांटिक फिल्मों के चलते पहचाने जाते हैं।

बस अब तो डर इस बात का है कि शिमित के कन्यूजन के चलते कहीं ऐसा न हो कि वे न तो अपने स्टाइल की फिल्म बना पाएं और न ही यशराज स्टाइल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X