शिल्‍पा शादी के लिए हुयी तैयार

शिल्पा ने बताया,'' अगर भगवान ने चाहा तो मै जल्दी ही शादी करूंगी, हां मेरी जिंदगी में कोई है और मैं इस बात से इंकार नहीं करूंगी।''
उन्होंने बताया कि ये सच है बिग बास ने मुझे अंतराष्ट्रिय ख्याति प्रदान की है। ब्रिटेन के लोगों ने मेरा बहुत साथ दिया है और जिसके लिए मैं उनकी आभारी हूं।
जेड गुडी के बारें में पूछने पर कहा कि ये बातें अब काफी पुरानी हो चुकी है, जिंदगी में सभी लोग गलतिया करते है, आप गलतियों से सीखते है और आगे बढते है। फिलहाल मैं अपनी जिंदगी भरपूर ढंग से जी रहीं हूं।


Click it and Unblock the Notifications