जानिए प्रेगनेंसी में क्‍या कर रही हैं शिल्‍पा

By Belal Jafri

shilpa shetty
एक समय पूरे बॉलीवुड समेत यूपी बिहार को अपनी अदाओं से लूटने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आजकल घर पर आराम फरमाती नज़र आ रही हैं। शिल्पा अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी ट्राईमेस्टर में हैं। उन्होंने कहा कि, जिस समय उन्होंने इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था तो वो छुट्टी शब्द का अर्थ ही भूल गयी थीं।

उन्होंने ये भी कहा की काम के समय उनकी डिक्शनरी में संडे जैसे किसी शब्द की कोई जगह नहीं थी, लेकिन इस अवस्था में सभी एक्टर्स के साथ यही होता है। अब तो सिर्फ लम्बी छुट्टी है। शिल्‍पा ने कहा, "मेरा हर दिन संडे जैसा ही गुजरता है अब तो मुझे मेरा जीवन भी एक लम्बी छुट्टी जैसा लगने लगा है, और इसे मैं पूरी तरह एन्जॉय कर रही हूं।"

शिल्‍पा ने कहा, "पहले मेरा शेड्यूल बहुत बिजी था जिसकी मैंने कभी शिकायत नहीं की क्यूंकी मैंने हमेशा ही अपने काम को एन्जॉय किया है।" शिल्पा ने ये भी कहा की वो अपनी मर्ज़ी से एक्टर बनी है न कि किसी ज़रुरत को पूरा करने के लिए। अपनी बात आगे रखते हुए एक्टेस ने कहा कि जब इंसान अपने काम से प्यार करता है तो उसके लिए ये सारी बातें बहुत छोटी हो जाती हैं।

वैसे शिल्‍पा घर में अपनी बोरियत मिटाने के लिए वो इन दिनों आईपीएल का जमकर मजा ले रही हैं। मजेदार बात यह है कि उनकी उपस्थिति ट्विटर पर साफ दिखाई दे रही है। रविवार रात उन्‍होंने राजस्‍थान रॉयल्‍स की ओर से शतक मारने वाले अजिंक्‍य रहाणे की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्‍होंने राहुल द्रविड़ की कप्‍तानी को भी सराहा।

शिल्‍पा के करीबियों के अनुसार, आजकल शिल्पा वो काम कर रही है जिसके लिए पहले उनके पास वक़्त नहीं था जैसे दोस्तों से घंटों गप्पे हांकना, गार्डनिंग करना, म्यूजिक सुनना और पूरे दिन पॉपकॉर्न के साथ टीवी पर नयी फिल्मों का मज़ा लेना और पति राज कुंद्रा के साथ क्वालिटी टाईम बिताना, गौरतलब है कि राज आजकल आईपीएल के चलते बहुत व्यस्त है लेकिन वीकेंड पर वो अपना सारा वक़्त शिल्पा के साथ ही बितातें है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X