शिल्पा शेट्टी ऑन डिमांड

वैसे तो आजकल आईपीएल के कारण शिल्पा टीवी पर नजर आती ही हैं लेकिन हम यहां एक रियलिटी शो की बात कर रहे हैं। इसिलए ये कह सकते हैं कि शिल्पा की डिमांड सिर्फ राजस्थान रॉयल्स का प्रमोशन करने के लिए ही नहीं है, बल्कि तमाम टेलिविजन चैनलों पर भी है। फिलहाल शिल्पा आईपीएल में व्यस्त हैं और उनका कहना है कि अभी वो टेलीविजन के लिए वक्त नहीं निकाल सकती।
हाल ही में खबर आई थी कि शिल्पा आईपीएल पर आधारित रियलिटी शो 'आईपीएल रॉकस्टार' की जज बनेंगी। लेकिन शिल्पा ने इससे इनकार किया है। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल अपनी टीम के मैटों पर फोकस करने की वजह से इस शो की जज बनने से इंकार कर दिया है। शिल्पा के करीबी सूत्रों के मुताबिक वह जल्द ही एक रियलिटी शो में नजर आएंगी, लेकिन वह 'आईपीएल रॉकस्टार' नहीं होगा। जल्दी ही चैनल द्वारा शिल्पा को लेकर अनाउंस कर दिया जाएगा।
वैसे रियलिटी शो शिल्पा के लिए काफी लकी साबित हुआ है। इससे पहले आपको अमेरिका का लोकप्रिय 'बिग ब्रदर' रियलिटी शो तो याद ही होगा जिसमें शिल्पा विजेता बनीं थीं और इस शो के बाद उन्हें इतनी लोकप्रियता हासिल हुई थी। हम तो यही कहेंगे गुड गोइंग शिल्पा, आगे भी टीवी पर आना आपके लिए लकी साबित हो।


Click it and Unblock the Notifications