अगले साल शादी करेंगी शिल्पा
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा है कि वे इस साल शादी करने नहीं जा रहीं है। हालांकि वह अगले साल शादी कर सकती हैं लेकिन अभी कोई तारीख तय नहीं है।
शिल्पा ने अपने ब्लॉग 'डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट शिल्पाशेट्टीलाइव डॉट काम/ब्लॉग' पर लिखा है,"मैंने पहले भी कहा है, मेरे माता पिता द्वारा मेरी शादी की तारीख तय किए जाने पर मैं उसकी बाकायदा घोषणा करूंगी और मेरा वादा है कि प्रेस के पास खुशियां मनाने का महीने भर का समय रहेगा। इसलिए अपने रिकार्ड दुरूस्त कर लीजिए मैं इस साल शादी नहीं करुं गी, हालांकि अगले साल शादी के बारे में सोच सकती हूं लेकिन अभी कुछ तय नहीं है।"
एक ब्रिटिश अखबार ने गुरुवार को खबर दी थी कि शिल्पा सितम्बर और दिसम्बर के बीच ब्रिटेन में शादी कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications