टीम के साथ होली खेलेंगी शिल्पा
बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेटटी अपनी क्रिकेट टीम राजस्थान रॉयल्स को होली खेलने का न्योता दे रही है। जिसमें टीम के कप्तान आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वार्न के भी शामिल होने की संभावना है।
शिल्पा ने पार्टी का आयोजन मुम्बई के ग्रान्ड हयात होटल में किया है। जिसमें केवल क्रिकेट खिलाडि़यों के ही शामिल होने की संभावना है।
शिल्पा के एक करीबी दोस्त के अनुसार, '' शिल्पा 10 मार्च को होटल ग्रांड हयात में होली की पार्टी देने जा रही है। फिलहाल शिल्पा और उनके प्रेमी राज कुंदरा मेहमानों के स्वागत की तैयारियों में लगे हुए है। उनकी योजना है कि खाने में होली से संबंधित पकवान व मिठाइयां शामिल हो।
इसके अलावा इस प्रोग्राम में रंग का प्रयोग नही किया जाएगा क्योंकि उनकी टीम के ज्यादातर खिलाड़ी विदेशी है और इस मौके पर उनके डिजाइनर कपड़ो के खराब होने की संभावना रहेगी। लेकिन इस मौके भांग का प्रयोग किया जाएगा ताकि होली के त्योहार का मजा लिया जा सके।''


Click it and Unblock the Notifications