शिल्पा शेट्टी खिला रही है शाहरूख को खाना

खबर है कि आज कल शाहरूख और शिल्पा शेट्टी में जम कर छन रही है। दर असल आज कल शाहरूख अपनी फिल्म रा. 1 में काफी मशरूफ है।वो अपनी इस फिल्म का तो बहुत ख्याल रख ही रहे हैं साथ ही अपनी टीम की भी बहुत परवाह करते है इसलिए वो अपने टीम के सभी सदस्यों के खाने का जिम्मा भी खुद ही उठा रखा है, शाहरूख की टीम के लिए खाना शिल्पा शेट्टी के रेस्टोंरेंट से आ रहा है।
देखें : नंबर-6 पर पहुंचे शाहरुख
क्योंकि शाहरूख को शिल्पा का यानी शिल्पा के रेस्टोंरेंट का खाना काफी पसंद है। वैसे भी शिल्पा कितनी भी बिजी रहें वो शाहरूख के लिए हमेशा फ्री रहती है। जिसका नतीजा किंग खान की ओम शांति ओम हैं जिसमें शिल्पा ने गेस्ट एपींयरंस दिया था।वैसे शिल्पा ने अपना फिल्मी करियर भी शाहरूख के साथ फिल्म बाजीगर से शुरू किया था। तो यराना होना स्वाभाविक ही है। भई मान गए दोस्ती को।


Click it and Unblock the Notifications