शमिता ने नहीं मानी शिल्पा की बात
बॉलीवुड दिवा शिल्पा शेट्टी को भले ही बिग ब्रदर से अंतरराष्ट्रिय स्तर पर ख्याति मिली हो लेकिन इसके भारतीय संस्करण बिग बॉस 3 में शमिता शेट्टी के भाग लेने पर खुश नहीं थी।
शिल्पा ने अपने ब्लाग में लिखा है कि उन्होने अपनी बहन शमिता को बिग बॉस 3 में भाग लेने के लिए मना किया था। वे नहीं चाहती थी उनकी बहन तीन महीनों के लिए परिवार से दूर हो जाए।
लेकिन शमिता शो में भाग लेना चाहती थी इसलिए चली गईं। 33 वर्षीय शिल्पा ने अपने ब्लॉग में यह भी लिखा है कि वे शमिता के साथ समय बिताना चाहतीं थी इसलिए ऐसा सोचतीं थी।
अब देखना है कि शमिता शो में कितने दिनों तक रह पातीं है।
बिग बॉस 3 बिग ब्रदर शमिता शेट्टी शिल्पा शेट्टी big brother bigg boss 3 shamita shetty shilpa shetty


Click it and Unblock the Notifications