90s की सुपरस्टार एक्ट्रेस..दोनों की एक ही गलती..अक्षय कुमार!
Recommended Video

शिल्पा शेट्टी इन दिनों सोनी टीवी पर कि़ड्स डांस रिएलिटी शो सोनी टीवी पर आने वाले शो सुपर डांस चैप्टर 2 की जज हैं। इसमें गीता कपूर और अनुराग बासु भी शिल्पा शेट्टी के साथ जज हैं। एक समय था जब 90 के दशक में देश शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन को लेकर क्रेजी रहता था।
हालांकि उस जमाने में दोनों की कुछ खास नहीं बनती थी। लेकिन हाल में इस शो में बतौर गेस्ट जज रवीना टंडन भी पहंची और दोनों की बॉन्डिंग देखने लायक थी।एक लीडिंग अखबार के अनुसार जब रवीना ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में कई गलतियां की हैं तो शिल्पा शेट्टी ने तुरंत उन्हें बोला कि इनमें से कुछ गलतियां तो दोनों की कॉमन है।

इसपर रवीना टंडन ने कहा कि करियर में सभी गोलमाल करते हैं मैंने भी की है। जाहिर है उनका इशारा अक्षय कुमार की ओर था। अगर पता ना हो तो बता दें कि 90 के दशक में अक्षय कुमार का शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन दोनों से अफेयर रह चुका है।
ऐसा कहा जाता है कि अक्षय कुमार ने रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी को एक साथ डबल डेट किया था।जब दोनों को ये बात पता चली तो उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। शिल्पा और रवीना दोनों ने खुलकर अक्षय के बारे में बातें की है। वैसे बॉलीवुड के कई और कपल हैं जिन्होंने ब्रेकअप के बाद एक दूसरे पर खूब कीचड़ उछाला है।


Click it and Unblock the Notifications