शमिता को मिली शिल्पा की सलाह
बिग बॉस 3 में भाग लेने जा रही अभिनेत्री शमिता शेट्टी को उनकी बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी ने बिग बॉस के लिए कोई सलाह नहीं दी है। वैसे शिल्पा अंतर्राष्ट्रीय रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी बिग ब्रदर" जीत चुकी है। वे चाहती तो एक से एक सलाह दे सकती थी।
शिल्पा से शमिता ने बस इतना ही कहा कि 'अपना ध्यान रखना"। शमिता ने कहा, "शिल्पा ने 'बिग बॉस" के लिए मुझे कोई सलाह नहीं दी। उन्होंने मुझे इतनी भी सलाह नहीं दी कि मैं शो में हिस्सा लेना कबूल करूं या नहीं और जब मैंने इसमें आना तय किया तो उन्होंने मुझे इसके संबंध में कुछ नहीं बताया। उन्होंने केवल इतना ही कि अपने आप पर यकीन करो और हमेशा अपने साथ रहना।"
वर्ष 2000 में फिल्म 'मोहब्बतें" से बॉलीवुड में अपनी शुरूआत करने वाली शमिता 'बिग बॉस" के घर में अपने परिवार के सदस्यों से मिले बिना बाहरी दुनिया से कटकर रहेंगी। रविवार से इस शो का प्रसारण शुरू हुआ है।
कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहे 'बिग बॉस" में पूनम ढिल्लन, क्लॉडिया सीसला, कमाल आर. खान, शर्लिन चौपड़ा और विंदु दारा सिंह जैसी हस्तियां शामिल हैं। प्रख्यात बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन इस रियलिटी शो की मेजबानी कर रहे हैं। "बिग बॉस" के पिछले शो की मेजबानी शिल्पा ने की थी।
घर में प्रवेश से पहले शमिता काफी उत्साहित थीं। वह छोटे पर्दे के लिए काम करने में स्वयं को काफी उत्तेजित महसूस कर रही थीं। शमिता यहां 12 अन्य अजनबियों के साथ रहेंगी।


Click it and Unblock the Notifications