पत्रकार सम्मेलन में घबराई शिल्पा शेट्टी

शिल्पा ने अपने ब्लॉग में लिखा है, "पत्रकार सम्मेलन में घोषणा करते वक्त मैं काफी घबराई हुई थी। मेरी घबराहट राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ने के कारण नहीं थी बल्कि इसकी वजह राज थे, जो पहली बार मेरे साथ किसी पत्रकार सम्मेलन में शामिल हुए थे। आमतौर पर मैं उनके साथ काफी सहज महसूस करती हूं लेकिन उस दिन मैं असहज महसूस कर रही थी।"
उल्लेखनीय है कि पंजाब किंग्स इलेवन की फ्रेंचाइजी चलाने वाली अभिनेत्री प्रीति जिंटा, कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री जूही चावला के बाद अब शिल्पा, इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) ट्वेंटी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ जुड़ गई हैं।
शिल्पा ने लंदन के कारोबारी और अपने ब्वायफ्रेंड राज के साथ पिछली बार की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स टीम में 12 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है। शिल्पा और कुंद्रा ने 1.54 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। लंदन के इमर्जिग मीडिया ग्रुप ने इस टीम को 6.7 करोड़ डॉलर खर्च करके खड़ा किया है।


Click it and Unblock the Notifications