मैंने राज की शादी नही तोड़ी है: शिल्पा
बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने उन खबरों का खंडन किया है कि उन्होने राज कुंदरा की पहली शादी तुड़वाई है।
33 वर्षीय शिल्पा शेट्टी की मुलाकात राज कुंदरा से बिग ब्रदर शो के दौरान हुई थी उस समय राज अपनी पत्नी कविता के साथ रह रहे थे। शिल्पा से मिलने के बाद राज ने कविता से तलाक ले लिया।
राज की पत्नी ने भी तलाक के लिए शिल्पा को जिम्मेदार ठहराया है। इस पर शिल्पा ने इंकार करते हुए कहा कि वे शादी तोड़ने वाली नही है। उन्हें इस बात से बेहद दुख हो रहा है कि लोग उन पर इल्जाम लगा रहे है।
हालांकि शिल्पा ने यह स्वीकार किया है कि उन्होने राज से कह दिया था जब तक राज तलाक नही लेते है तब तक उनका रिश्ता दोस्ती से आगे नही बढेगा।


Click it and Unblock the Notifications