शिल्पा-राज का हनीमून
शादी की लंबी थकाऊ व्यस्तता के बाद ये कपल अब हनीमून पर जा रहा है। शिल्पा और राज ने बहामास की खूबसूरत वादियों में हनीमून मनाने का प्लान किया है। पर अचरज की बात ये है कि दोनों जा तो अकेले रहे हैं लेकिन हनीमून पर पूरी फैमिली साथ होगी।
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और लंदन के व्यवसायी राज कुंद्रा ने पूरे हफ्ते शादी की रस्में और रीत -रिवाज निपटाए हैं। अब दोनों इतना थक चुके हैं कि सिर्फ और सिर्फ आराम करना चाहते हैं।
इसके लिए राज ने बहामास के अटलाँटिस रिसॉर्ट में रीगल सुईट बुक किया है। वहाँ की मरीन लाइफ फेमस है। पर लगता है राज और शिल्पा को घरवालों का साथ बेहद प्यारा है। इसीलिए तो दोनों की फैमिलीज भी वहीं पहुँच रही हैं। खैर इन दोनों की बात तो छोड़िए पर क्या घरवाले भी इन्हे अकेला नहीं छोड़ना चाहते?


Click it and Unblock the Notifications