बच्चे को लेकर शिल्पा-लारा ने झूठ बोला!
इन दिनों हिंदी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्रियां शिल्पा शेट्टी और लारा दत्ता दोनों मातृत्व का सुख उठा रही हैं। अपने नामीगिरामी पत्नियों की दूसरी बीवियां बनने के बाद अब दोनों मम्मी बनीं हैं। जहां शिल्पा शेट्टी अपने बेटे वियान की परवरिश में लगीं हैं वहीं दूसरी ओर लारा अपनी बेटी सारा को बड़ा करने में लगीं है। लेकिन दोनों ही अभिनेत्रियों ने एक ही जैसी बात करके सबको चौंका दिया है।
दोनों का ही कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता उनके बच्चे हैं इसलिए दोनों लोग फिल्में नहीं करेंगी। जबकि उनके पास फिल्मकारों की लाईन लगी हुई है। जहां शिल्पा कहतीं फिर रही है कि उन्होंने कई डायरेक्टरों को मना कर दिया है वहीं दूसरी ओर लारा दत्ता ने कहा कि अभी उनके पास फिल्मों के लिए समय नहीं है।

अब आप ही बताइये कि यह बात हजम करने लायक है। दोनों ही अभिनेत्रियों के पास उस समय ही कहां काम था जब यह कमसिन हुआ करती थीं। शिल्पा शेट्टी को तो साल 2008 से ही काम मिलना बंद हो गया था। उनकी दुकान चलना बंद हो गयी थी। अगर बिग ब्रदर और राज कुंद्रा से उनकी शादी नहीं हुई होती तो पता नहीं आज शिल्पा कहां होती।
तो वहीं दूसरी ओर लारा के पास फिल्में ही कितनी होती है इसलिए उन्होंने खुद की ही कंपनी खोल ली है। ताकि कोई यह ना कह सके कि वो बॉलीवुड में बेकार हैं। अब इन दोनों सुंदरियों से कौन बताये कि ऐसा झूठ ना बोलें जो तुंरत पकड़ लिया जाये।


Click it and Unblock the Notifications