शिल्पा शेट्टी ने अपने ब्वायफ्रैंड का जन्मदिन मनाया

शिल्पा शेट्टी ने अपने ब्वायफ्रैंड राज कुंदरा का जन्मदिन नौ सितंबर को मनाया। संयोग की बात यह है कि एक समय शिल्पा के पूर्व ब्वायफ्रैंड रहे अक्षय कुमार का जन्मदिन भी इसी दिन पडता है।
शिल्पा ने कुंदरा के साथ उसके जन्मदिन पर खूब मस्ती की। वे दोनो हांगकांग स्थित मकाऊ के प्रसिद्ध सबसे बडे केसीनो वेनेटियन मकाऊ रिसार्ट में गये। उनके साथ उनके उद्योगपति मित्र प्रदीप शाह और उनकी पत्नी रुपाली भी शामिल हुई।
शिल्पा और राज हांगकांग में एस 2 ग्लोबल प्रोडक्शन के एक्शन निर्देशक से मिलने गये थे। वहां शिल्पा ने तय किया कि राज का जन्मदिन वेनेटियन होटल में मनाया जाये जो कि वहां से 20 मिनट की दूरी पर था। वहां शिल्पा ने तीन दिन गुजारे और फिर रियलिटी शो बिग बास के लिये वापस आ गई।


Click it and Unblock the Notifications