Shibani Dandekar- आगे से कटी ड्रेस में पोज देती रहीं शिबानी, ताकते रहे पतिदेव फरहान अख्तर!

अभिनेता फरहान अख्तर इस वक्त काफी चर्चा में हैं और इसका कारण है उनकी हालिया वायरल हो रहीं तस्वीरें जिसमें वो अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। शिबानी दांडेकर इस तस्वीर में काफी सुंदर लग रहीं हैं और नीचे से कटी डिजायनर ड्रेस में कमाल लग रहीं हैं। ऐसा देखा जा रहा है कि वो कमाल की हैं और फरहान की नजरें उनपर से हट नहीं रही हैं। फरहान ने एक साथ कई तस्वीरों को पोस्ट कर दिया है और लोगों का कहना है कि दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं।
शिबानी दांडेकर काफी बोल्ड हैं और अक्सर वो फोटोशूट करवाती रहती हैं। शिबानी ने हिंदी रॅाय फिल्म से डेब्यू किया था। शानदार, सुल्तान और नूर फिल्म में भी शिबानी ने अपनी झलक दिखाई।
शिबानी दांडेकर तब भी चर्चा में आयी थीं जब सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उन्होंने अपनी खास दोस्त रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट किया था। बताया जाता है कि शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर की मुलाकात रिएलिटी शो के मंच पर हुई थी।
चार साल तक दोनों ने डेटिंग की। इस रियलिटी शो के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। और फिर साल 2018 में शिबानी और फरहान ने अपने अफेयर की खबरों को सही बताते हुए तस्वीर पोस्ट की।
अब दोनों की जोड़ी जगजाहिर है और फरहान अख्तर की दूसरी पत्नी शिबानी अक्सर अपने बोल्ड लुक्स के कारण खबरों का हिस्सा बनी रहती हैँ। उनको लेकर मशहूर है कि वो कई इवेंट्स में भी कमाल की नजर आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications